बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, घंटों कटौती से लोग बेहाल।मरम्मत और प्री-मानसून तैयारियों के दावों पर उठे सवाल, पेयजल, बैंकिंग और संचार सेवाएं भी प्रभावित।

नसीमखान सांची
सांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची में बारिश शुरू होते ही बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगरवासियों का आरोप है कि प्री-मानसून में लंबे समय तक बिजली बंद रखकर किए गए रखरखाव कार्य के बावजूद हल्की बारिश और सामान्य मौसम में भी लगातार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इससे आमजन के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षभर बिजली मरम्मत के नाम पर समय-समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित की जाती है। भीषण गर्मी के दौरान भी प्री-मानसून तैयारी के नाम पर लंबे समय तक बिजली कटौती की गई थी, ताकि वर्षा ऋतु में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। लेकिन बारिश शुरू होते ही कभी 33 केवी लाइन में फॉल्ट, तो कभी खंभे पर लटकी केबल खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। परिणामस्वरूप बिजली कब जाएगी और कब आएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं रहता।
नगरवासियों का कहना है कि कई बार पूरे दिन में मुश्किल से कुछ घंटे ही बिजली मिल पाती है। लगातार कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा बैंकिंग सेवाएं, ऑनलाइन कार्य, मोबाइल नेटवर्क तथा अन्य शासकीय सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी संचार सुविधाओं में बाधा का सामना करना पड़ता है, जिससे ऐतिहासिक नगरी की छवि प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
लोगों का यह भी कहना है कि नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के बावजूद उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि विभाग का अधिक ध्यान राजस्व वसूली और शिविर आयोजित करने पर दिखाई देता है, जबकि स्थायी रूप से विद्युत व्यवस्था सुधारने की दिशा में अपेक्षित परिणाम नजर नहीं आ रहे हैं।
बारिश के मौसम में लंबे समय तक बिजली बंद रहने से अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। नागरिकों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बार-बार होने वाले फॉल्ट का स्थायी समाधान कर नगर को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।
क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी
विद्युत वितरण कंपनी सलामतपुर के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “जहां भी बिजली आपूर्ति में समस्या की सूचना मिलती है, वहां तत्काल टीम भेजकर फॉल्ट ठीक कराया जाता है। हमारा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति मिलती रहे और आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं।”
अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग आश्वासनों से आगे बढ़कर बिजली व्यवस्था में स्थायी सुधार कर पाता है या नगरवासियों को इसी तरह बार-बार की कटौती और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता रहेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख