बेगमगंज तथा सिलवानी विकासखण्ड में सामूहिक विवाह/निकाह सम्पन्न

नसीम खान संपादक

विधायक श्री सिंह ने सभी जोड़ों को प्रदान किए 49-49 हजार रू राशि के चेक

रायसेन,
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा निकाह योजना अंतर्गत बेगमगंज तथा सिलवानी विकासखण्ड में तीन मई को सामूहिक विवाह और निकाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विकासखण्ड बेगमगंज में 36 एवं विकासखण्ड सिलवानी में 28 जोड़े कन्या विवाह के एवं 10 जोड़े मुख्यमंत्री निकाह में सम्मिलित हुए जिनका विवाह संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में विधायक श्री रामपाल सिंह द्वारा सभी जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया।
बेगमगंज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी बारातियों का स्वागत किया गया तथा बेगमगंज बसस्टैंड से विधायक श्री सिंह की उपस्थिति में 36 जोड़ों के साथ बारात निकाली गई। जगह-जगह पर स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी दुल्हों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री सिंह द्वारा सभी वर-वधु को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत 49-49 हजार रू की राशि के चेक प्रदान किए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप लोधी, जनपद उपाध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा सभी वर-वधुओं को आर्शीवाद दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री अभिषेक चौरसिया, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम, जनपद सीईओ श्री आशीष जोशी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़