भाजपा की विकसित भारत संकल्पना को मजबूती देगा “जी राम जी” कानून : दिलीप पांडे

1 जुलाई से लागू होगी नई ग्रामीण रोजगार व्यवस्था, गांवों के विकास और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा नया आधार

उमरिया/म प्र राजर्षि मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी ऊर्जावान नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडे ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया जा रहा विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM G देश के ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह योजना मील का पत्थर बनेगी।

श्री पाण्डेय ने कहा कि 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली इस नई व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इससे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पलायन कम होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नई योजना केवल मजदूरी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण जैसे कार्यों को भी बढ़ावा देगी। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बल मिलेगा।

भाजपा नेता श्री पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए रिकॉर्ड बजटीय प्रावधान किया है, जिससे ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। उन्होंने दावा किया कि नई व्यवस्था में पारदर्शिता, डिजिटल निगरानी और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) जैसी व्यवस्थाओं से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा तथा पात्र हितग्राहियों को सीधा लाभ मिलेगा।

भाजपा नेता दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं और आम नागरिकों को नई योजना के लाभों से अवगत कराएं।

शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जनहित योजनाओं को मिली नई गति

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, आवास, सड़क और रोजगार से जुड़ी जनहित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम सड़क योजना और ग्रामीण रोजगार कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों के विकास को नई गति मिली है। श्री पाण्डेय ने कहा कि इन योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं को सीधा लाभ मिल रहा है तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जी राम जी योजना ग्रामीण भारत में विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख