भोपाल प्रवास पर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे

वरिष्ठ नेताओं से की सौजन्य भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडे भोपाल प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, मध्य प्रदेश शासन के अनुसूचित जनजाति कार्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया तथा राज्यसभा सांसद श्री रजनीश अग्रवाल, संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित के मुद्दों एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
श्री दिलीप पांडे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी पहचान एक जमीनी, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता के रूप में रही है। अपने जिलाध्यक्ष कार्यकाल में उन्होंने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिली और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा।

युवाओं के बीच उनकी विशेष लोकप्रियता मानी जाती है। सरल स्वभाव, सहज उपलब्धता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता के कारण युवा वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ देखने को मिलती है। उमरिया जिले की राजनीति में उन्होंने अपने कार्यों और संगठनात्मक क्षमता के बल पर एक अलग पहचान स्थापित की है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही हैं। वर्तमान में वे अनूपपुर जिले के भाजपा प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न चुनावों एवं संगठनात्मक अभियानों में भी उन्हें अहम दायित्व दिए जाते रहे हैं।

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी थी। श्री पांडे ने पूरी तन्मयता, निष्ठा एवं समर्पण के साथ चुनावी दायित्वों का निर्वहन करते हुए एनडीए गठबंधन के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक समन्वय का कार्य किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर तक पहुंचकर एनडीए की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

राजनीतिक और संगठनात्मक क्षेत्रों में उनकी सक्रियता, अनुभव तथा कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव के कारण वे भाजपा के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। उमरिया जिले सहित पूरे विंध्य एवं शहडोल संभाग में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार