मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2023 के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

नसीम खान संपादक

रायसेन,
मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष-2023 के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2023 की तैयारी के लिए प्रक्रिया एवं मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके तहत मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ना, विलोपित मतदाताओं को हटाना तथा मतदाताओं की संशोधित जानकारी को यथा संशोधित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों का सहयोग जरूरी है। सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन होने पर अवगत कराएं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु ईआर-1, हटाने हेतु ईआर-2 तथा संशोधन करने हेतु ईआर-3 में आवेदन करना होगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 18 अप्रैल को दोपहर 03 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे तथा दावा-आपत्ति का निराकरण की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2023 निर्धारित है। निराकृत दावा आपत्ति आवेदन पत्रों की ईआरएमएस में प्रविष्टि 27 अप्रैल तक की जाएगी। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरीय निकायों के वार्डो, ग्राम पंचायतों और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 12 मई 2023 को किया जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद द्वारा जनप्रतिनिधियों तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष-2023 कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़