मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन तथा नाम हटाने के लिए 28 नवम्बर तक लिए जाएंगे आवेदन- कलेक्टर श्री दुबे

नसीमखान

फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम की दी गई जानकारी

रायसेन,
फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि गत निर्वाचनों तथा पुनरीक्षण कार्यक्रमों में मीडिया प्रतिनिधियों का अच्छा सहयोग रहा, जिससे मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत जिन युवाओं की उम्र 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही है, उन युवा मतदाताओं से सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनसे भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि वर्तमान में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1230 मतदान केन्द्र हैं जिनमें 10 लाख 25 हजार 256 मतदाता हैं। जिले का जेण्डर रेशो 926 तथा इपी रेशो 65.38 प्रतिशत है। जिले में मतदाताओं से आवेदन प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा 09 तथा 10 नवम्बर और 16 तथा 17 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन voter helpline app और voters.eci.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए मतदान केन्द्रों में बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। प्रेस वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई