मानसून का “ब्रेक’ खत्म, 21अगस्त तक बारिश के आसार,आसमान पर बादलों का डेरा

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।एक हफ्ते से भी ज्यादा समय बाद मानसून “ब्रेक’ की स्थिति खत्म होने की संभावना बनने लगी है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से हिमालय की तराई में रुकी मानसून ट्रफ अब नीचे यानि दक्षिण की ओर आ रही है। इसका असर गुरुवार शुक्रवार से दिखाई देने लगा। शहर में करीब 10 से 15 मिनट के बीच बारिश हुई। हालांकि यह बारिश लोकल सिस्टम के कारण बने बादलों के कारण हुई।फिलहाल आसमान पर काले भूरे रंग के बादल छाए हुए हैं।
इसलिए इसका फैलाव सीमित ही रहा। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण जो नमी आएगी, उससे इस तरह की बारिश होने की संभावना बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 17 से 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान 19 अगस्त के अलावा अन्य दिनों में तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। इन पांच दिन में ज्यादातर समय गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

फसलों को लेकर भी दी सलाह ….
कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल दुबे ने धान सोयाबीन एवं अन्य दलहनी फसलों में निदाई, गुढ़ाई के माध्यम से खरपतवारों को नष्ट करने की सलाह दी है।कृषि वैज्ञानिक डॉ दुबे के मुताबिक इससे पानी के वाष्पीकरण को कम किया जा सकेगा। जिन जगहों पर फफूंद जनक रोगों व इल्लियों का प्रकोप है, वहां कृषि विभाग द्वारा अनुशंसित दवाओं का इस्तेमाल किया जाए।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़