मा .प्रधान जिला न्यायाधीश ने अंतिम नेशनल लोक अदालत का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ ।

नसीमखान सांची, रायसेन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय श्री अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायसेन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय, रायसेन एवं समस्त तहसील न्यायालयों में वर्ष 2025 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13.12.2025 को सफलतापूर्वक किया गया।
जिला मुख्यालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनिल कुमार सोहाने सहित, प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय श्री अरविन्द जैन, विषेष न्यायाधीष महोदया सुश्री शशि सिंह, तृतीय जिला न्यायाधीष श्री कमलेश कुमार इटावदिया, प्रथम जिला न्यायाधीष श्री सचिन जैन, चतुर्थ जिला न्यायाधीष श्री सुनील कुमार शौक, द्वितीय जिला न्यायाधीष श्री महेश कुमार माली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अजय कमार यदु, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्रीमती हर्षिनी यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना, श्री संचित अस्थाना, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री विनयकांत चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, श्री अजय कुमार सक्सेना चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रायसेन, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बीएसएनएल व बैंकों के अधिकारीगण, अधिवक्ता व पक्षकारगण सम्मिलित हुए। जिले में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु न्यायाधीशों की कुल 26 खंडपीठों का गठन किया गया।                  
      उक्त लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ जिसमें 633 न्यायालयों के लंबित प्रकरण व 3191 प्री-लिटिगेशन प्रकरण सहित कुल 3824 प्रकरण निराकृत हुए, जिनकी कुल समझौता राशि 11,08,00,726/- रही और 4997 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार