मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत रायसेन में सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम सम्पन्नविधायक डॉ चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा सहित अतिथियों ने वर-वधु को दीं शुभकामनाएं

नसीमखान सांची ,रायसेन

कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 35 जोड़े, 57 जोड़ों का हुआ निकाह

रायसेन,
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत रायसेन में आयोजित सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा कन्यापूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 35 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे तथा 57 जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है। पहले बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शादी की चिंता सताती थी। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, विवाह तक के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब माता-पिता बेटियों के जन्म पर उदास नहीं होते बल्कि खुशियां मनाते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा तथा अन्य अतिथियों द्वारा वर-वधु को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सभी जोड़ों को 49-49 हजार रू का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाता है। इस अवसर पर एसडीएम श्री मनीष शर्मा, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बॉथम, पीओ डूडा तथा सीएमओ रायसेन सुश्री सुरेखा जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी