मुख्यमंत्री द्वारा सोलर सिटी का लोकार्पण किया । लोकार्पण करते ही देश की पहली सोलर सिटी बनी सांची

नसीम खान
सांची,,, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांची पहुंचे । सांची पहुंचते ही हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया । सांची पहुंचते ही मुख्य चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात उन्होंने स्तूप परिसर में पहुंचकर सोलर सिटी का लोकार्पण किया तथा सोलर से चलने वाले आटो रिक्शा को झंडी दिखाकर रवाना किया ।
आज कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांची पहुंचे उनके सांची पहुंचने पर नगर के मुख्य चौराहे पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चार नग बेटरी चलित कचरा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सांची में बनाए गए ई-रिक्शा व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर चाय कमर्शियल चार्जिंग पाइंट एवं तीन ई-रिक्शा चार्जिंग पाइंट बनाये गये है उनका शुभारंभ किया तथा स्तूप परिसर पहुंचकर व्यू पाइंट से नागौरी हिल्स में स्थापित तीन मेगावाट सोलर वाटर डिसपेंसर प्लांट का लोकार्पण किया तथा अधिकारियो से जानकारी ली।लोकार्पण होते ही सांची देश की पहली सोलर सिटी बन गई । इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान आमखेड़ा स्थित स्टेडियम पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया ।
मुख्यमंत्री के पहुंचने के पहले ही प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सोलर सिटी लोकार्पण करने पहुंचने के पहले ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध प्रदर्शन किया पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया इनमें शामिल नगर पालिका रायसेन के नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष राजपूत युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पवन बनाफल सेवा दल ब्लाक अध्यक्ष ऋषभकुमार जैन आशीष दीवान कमलेश पासी सहित लगभग पंद्रह बीस कार्यकर्ता शामिल थे।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने दिखाये काले झंडे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैलीपेड से सांची के लिए रवाना हुए रास्ते में स्थित काछीकानाखेडा गांव पर करणी सेना कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए तथा नारेबाजी की पुलिस ने करणी सेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया ।करणी सेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि आठ जनवरी को भोपाल में जंबूरी मैदान पर जनआंदोलन में मुख्यमंत्री ने एवं मंत्री अरविंद भदोरिया ने समाज से वायदा खिलाफी की है इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए हैं ।
ट्राफिक जाम में फंसी एम्बुलेंस
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले के दौरान पुलिस ने रोड़ ब्लाक कर दिया था इस जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी इस जाम में एक विदिशा से भोपाल जा रही एम्बुलेंस को भी लगभग आधा घंटे जाम में फंसे रहकर खुलने का इंतजार करना पड़ा परन्तु प्रशासन इस एम्बुलेंस को भी नहीं निकलवा सका ।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान