मुश्किल दौर से गुजर रहा अन्नदाता सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के नेताओ ने साधी चुप्पी विद्युत विभाग की मनमानी जारी

शहडोल जयसिंहनगर
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

जयसिंहनगर क्षेत्र का अन्न दाता इन दिनों विद्युत विभाग के मनमानी के कारण बुरे दौर से गुजर रहा है इन दिनों विद्युत विभाग किसानों के साथ सौतेला व्यवहार अपना रहा है किसान सिंचाई के लिए बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है क्युकी इन दिनों समूचे क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से फसल को पानी न मिलने से फसले सूख रही है

वही सरकारी दफ्तरों में बैठे अधिकारी वातानुकूलित कमरों में अन्नदाता के दुर्दसा को मूकदर्शक बन देख रहे हैं वही सत्ता एवं विपक्ष के नेताओ ने भी अन्नदाता के संकट के दौर से किनारा कर लिया है जिससे अब किसानों के मन में राजनेताओं एवं राजनैतिक दलों के प्रति रोष व्याप्त है

जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिस्कार करने का भी मन भी किसानों ने बना लिया है अगर विद्युत विभाग की मनमानी जारी रही तो आगामी दो दिन बाद किसानों की संपूर्ण फसल सिंचाई के आभाव में सूख जाएगी एवम अन्नदाता के हाथ में बस सरकार के खोखले वादे ही रह जायेगे जहा एक ओर देश के प्रधान मंत्री किसानों की आय को दोगुना बढ़ाने के झूठा आश्वासन देकर वोट बैंक बना रहे हैं तो वही जमीनी स्तर पर आज भी अन्नदाता अपनी उपज का एक प्रतिशत बचाने के जद्दोजहद में जुटा हुआ है हालाकि अगर समय रहते शासन प्रशासन ने विद्युत विभाग की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पाए तो आगामी दिनों में अन्न दाता एवम किसान संगठनों में कड़ा टकराव उत्पन्न होगा जिसका खामियाजा राजनैतिक पार्टियों को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा बहरहाल जो भी लेकिन सरकार भले ही कृषि बजट में कितनी भी बढ़ोतरी क्यों न कर दे लेकिन किसान आज भी दयनीय स्थिति से ही गुजर रहा है

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा