मुसीबत की घड़ी में श्रमिक परिवारों के लिए मददगार बन रही है संबल योजना

नसीमखान

रायसेन,
मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना श्रमिक परिवारों के लिए मुसीबत के समय बहुत मददगार साबित हो रही है, उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गत दिवस मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत जिले के 153 श्रमिक परिवारों के खाते में तीन करोड़ 54 लाख रू की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई। रायसेन जिले के ग्राम कचनारिया निवासी श्रीमती रामवती बाई के बैंक खाते में भी दो लाख रू की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए श्रीमती रामवती बाई ने कहा कि कुछ समय पूर्व उनके पति स्व. श्री तोफान सिंह की आकस्मिक सामान्य मृत्यु हो गई थी। परिवार में कमाने का एकमात्र जरिया वही थे। उनकी अचानक मृत्यु हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि अब आगे क्या होगा। ऐसे कठिन समय में सरकार की संबल 2.0 योजना मददगार बनी। संबल योजना में पंजीयन होने पर अनुग्रह सहायता के लिए आवेदन किया था, इस योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा दो लाख रू की अनुग्रह सहायता राशि खाते में अंतरित की गई है। यह राशि मिलने से उनके परिवार को बड़ी मदद मिली है। इस राशि से वह स्वयं का व्यवसाय शुरू करेंगी जिससे परिवार के भरण पोषण में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि संबल योजना श्रमिक परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिससे मुझ जैसे कहीं गरीब परिवारों को कठिनाई के समय आर्थिक रूप से संबल मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश के श्रमिकों के हित में संबल योजना संचालित करने तथा कठिनाइयों के समय में आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने पर मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद दिया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जिले के सांची विकासखण्ड के दीवानगंज में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष…

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने व्यवसायियों से किया संवाद

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने व्यवसायियों से किया संवाद

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजीव नगर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजीव नगर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा