मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

नसीमखान सांची
सांची,,,राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब डीजल से भरा एक टैंकर मोटर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा। घटना नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर आमखेड़ा छात्रावास के समीप हुई। सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टैंकर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जियो कंपनी का डीजल टैंकर क्रमांक MP 04 HE 7333 करीब 12 हजार लीटर डीजल लेकर गुजर रहा था। इसी दौरान सामने अचानक तेज रफ्तार मोटर साइकिल आ जाने से चालक ने संतुलन खो दिया और टैंकर पुलिया में उतर गया। हालांकि टैंकर पलटने से बच गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। टैंकर में बड़ी मात्रा में डीजल भरा होने के कारण आग लगने की आशंका भी बनी हुई थी, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात करीब 12 बजे हाइड्रोलिक मशीन की मदद से टैंकर को बाहर निकलवाया। अंधेरे और भीषण गर्मी के बीच पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी
इसी क्रम में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जागीरदार ढाबे के समीप लोहे की सरियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची तथा ढाबा संचालक एवं कर्मचारियों की मदद से ट्रॉली को सीधा करवाकर सड़क पर बिखरी लोहे की सरियों को हटवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया।
इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने वाहन चालकों से गर्मी और तेज रफ्तार के बीच सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
लगातार बढ़ती गर्मी और तेज रफ्तार वाहनों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाएं प्रशासन और वाहन चालकों दोनों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार