यात्री प्रतीक्षालयों की गुणवत्ता की खुलने लगी कल ई ।

नसीमखान
सांची,,, नगर में जगह जगह क्षेत्रीय विधायक निधि से लाखों रुपए की लागत से निर्मित यात्री प्रतिक्षालय जर्जरता की कहानी स्वयं बखान करने लगे हैं यात्रियों के बैठने तक की जगह नहीं रह सकी ।यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
जानकारी के अनुसार नगर में व्यस्ततम स्थानों पर जहाँ यात्रीयो को बसों का इंतजार करना पड़ता है वहां यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी द्वारा अपनी विधायक निधि से सरकार के लाखों रुपए खर्च कर यात्री प्रतीक्षालय स्थापित कराये गए थे परन्तु लगभग दो साल में ही इन यात्री प्रतिक्षालय की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो चले हैं यह यात्री प्रतिक्षालय जर्जरता की कहानी कहते दिखाई दे रहे हैं इन यात्री प्रतीक्षालय मे यात्रियों के बैठने के लिए बनाई गई बैंचें भी तहसनहस हो गई हैं जिससे इन प्रतिक्षालय मे यात्रियों को खडे रहकर अपने गंतव्यों की ओर जाने परेशानी से जूझने पर मजबूर होना पड रहा है इस ओर न तो नगर परिषद प्रशासन न ही जिला प्रशासन की नजर पहुंच पा रही हैं जिससे विधायक निधि से इनके निर्माण पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं तथा सवाल खड़े हो चले हैं इसके साथ ही सरकार की लाखों रुपए की राशि पर पलीता लग रहा है ।ऐसा भी नहीं है कि यहाँ समय समय पर अपना दौरा करने वाले क्षेत्रीय विधायक की नजर न पड सकी हो ।परन्तु इन यात्री प्रतिक्षालय को देखने की हिम्मत न स्थानीय प्रशासन न ही जिला प्रशासन जुटा सका है ।इस यात्री प्रतीक्षालय के मामले में रोहित रजक कहते है कि जब यह निर्मित हुए थे तब खुशी हुई थी परन्तु दुख तब हुआ जब अल्प समय में ही इनके घटिया निर्माण की कल ई खुल गई ।राहुल रायकवार बताते है कि यात्रियों की सुविधा के लिए निर्मित किये गए प्रतीक्षालय पूरी तरह तहसनहस हो चुके है ।अजयपासी बताते है यात्रियों के नाम पर प्रतिक्षालय घटिया होने से जर्जर हो चुके है ।अजय वर्मा राजेंद्र राजपूत बताते है कि विधायक निधि जो सरकार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवंटित करती हैं परन्तु सुविधा के नाम पर सरकार की राशि में पलीता लगाने की कल ई खुल गई है इसकी जांच की जानी चाहिए ।इस मामले में विधायक प्रतिनिधि संजीत वर्मा से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि हम इन प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर जो भी कमी आई है हम विधायक जी को सूचित कर उसे दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    नसीम खान सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन…

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    नसीम खान सांची,,, नगर में लगातार चल रहे सीसी रोड निर्माण के तहत आज वार्ड नं. 13 में एनएच से गणपत साहू के मकान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार