रात्रि में संदिग्ध गतिविधि से मचा हड़कंप, तीन मोटरसाइकिल बरामद; संदिग्ध जंगल की ओर फरार।

नसीमखान सांची
हेडगेवार कॉलोनी में चोरी के प्रयास की आशंका, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की।
सांची,,,नगर में इन दिनों चोरी की घटनाओं की आशंका के बीच बुधवार देर रात हेडगेवार कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की कार्रवाई के दौरान संदिग्ध अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए, जबकि मौके से तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इनमें दो मोटरसाइकिलें कथित रूप से संदिग्धों द्वारा उपयोग में लाई जा रही थीं तथा एक मोटरसाइकिल कॉलोनी से ले जाए जाने की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात चार संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों से हेडगेवार कॉलोनी पहुंचे। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिलें जिंदबाबा क्षेत्र के समीप खड़ी कर दीं और कॉलोनी की ओर बढ़े। इसी दौरान एक मकान का ताला तोड़ने जैसी गतिविधि दिखाई देने पर कॉलोनी के जागरूक नागरिकों ने उसका वीडियो बनाकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की आहट मिलते ही संदिग्ध वहां से भाग निकले। बताया जाता है कि वे रेल पटरी पार कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर वे पकड़ में नहीं आ सके।
घटनास्थल के समीप जिंदबाबा क्षेत्र से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें दो मोटरसाइकिलें संदिग्धों की बताई जा रही हैं, जबकि एक मोटरसाइकिल कॉलोनी से ले जाई गई होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर फरार संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा बरामद मोटरसाइकिलों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी