रायसेन में आगामी 02 फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल तथा समापन समारोहसमापन समारोह में केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान तथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर श्री रवीन्द्र जडेजा होंगे शामिलजिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने खेल स्टेडियम पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में आगामी 02 फरवरी को सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत लोकसभा स्तर का फाइनल, समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विदिशा सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिला के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार बुधवार को रायसेन स्थित खेल स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने यहां आगामी 02 फरवरी को आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा स्तरीय फाइनल मैच और समापन कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता तथा श्री राकेश शर्मा के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए समापन समारोह की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने 02 फरवरी को आयोजित होने वाले कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच तथा समापन कार्यक्रम के आयोजन, मुख्य अतिथियों के आगमन, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर एसडीएम रायसेन श्री मनीष शर्मा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी भी जलज चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी