रायसेन में कृषि विभाग के जिला कार्यालय में शुरू हो रहा है जैविक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्रहाट बाजार रविवार के दिन मिलेंगे जैविक अनाज, सब्जी, दाल, कंद, बिनौला घी सहित अन्य उत्पाद

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही जैविक खेती के उत्पादों के विक्रय के लिए सभी निकायों में बाजार उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि श्री केपी भगत के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर सागर रोड स्थित कार्यालय उप संचालक कृषि परिसर में जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। इस जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र में प्रत्येक हाट बाजार रविवार के दिन जैविक कृषि उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस विक्रय केन्द्र में जैविक कृषि उत्पाद जैसे अनाज, दालें, तेल, मसाले आदि का प्रतिदिन विक्रय किया जाएगा। इसके साथ ही इस केन्द्र पर जिले में जैविक खेती करने वाले किसानों की जानकारी भी सांझा की जाएगी, जिससे कि नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार जैविक उत्पाद सीधे किसानों से क्रय कर सकेंगे। यह विक्रय केन्द्र किसानों में जैविक खेती के बारे में जागरूकता लाने के साथ ही उपज का उचित मूल्य दिलाने में आधारशिला साबित होगा। जिले में जैविक खेती करने वाले किसान भाई अपने उत्पाद विक्रय करने एवं जैविक उत्पाद खरीदने के इच्छुक व्यक्ति रायसेन में सागर रोड स्थित कार्यालय उपसंचालक कृषि विभाग में शुरू किए जा रहे जैविक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र पर रविवार के दिन संपर्क कर सकते है।

जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र पर मिलेंगे यह उत्पादइस जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु अनाज, दाल, तेल, सब्जियां, फल, घी आदि उत्पाद नागरिकों के लिये उपलब्ध रहेगें। अनाज में गेंहू, चावल (बासमती), चावल (सादा), ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा, मक्का तथा दाल में अरहर, मूंग, उडद, मसूर, बटरी एवं तेल में सोयाबीन, सरसों, मूंगफली और सब्जी में आलू, मिर्च, लौकी, बरबटी, भिण्डी, गोभी, टमाटर, सेम, गंवार फल्ली, गिलकी, मूली, कददू, टिण्डे, मुनगा (सहजन) आदि उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार कंद में शकरकंद, ककडी, अरबी, रतालू (गराडू), लहसुन, प्याज और फल में पपीता, अमरूद, आंवला, कटहल तथा भाजी में मैथी, पालक, नोनिया (कुल्फा), बथुआ, चौलाई विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगी। विक्रय केन्द्र में देशी गाय का बिलौना विधि से तैयार घी भी मिलेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई