राशि के अभाव में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास, बारिश में बढ़ा नुकसान का खतरा।52 हितग्राही दूसरी किश्त का कर रहे इंतजार, नगर परिषद का दावा—21 हितग्राहियों की राशि स्वीकृत।

नसीमखान सांची
सांची,,,, सरकार द्वारा गरीब एवं आवासहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन सांची नगर में राशि के अभाव के कारण दर्जनों आवास अधूरे पड़े हैं। लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी-तूफान के बीच इन अधूरे निर्माणों को नुकसान पहुंचने की आशंका से हितग्राही चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार नगर में इन योजनाओं के तहत सैकड़ों हितग्राहियों को आवास का लाभ मिल चुका है और अनेक परिवार अपने नए घरों में निवास भी कर रहे हैं। वहीं लगभग 52 हितग्राहियों के आवास दूसरी किश्त की राशि समय पर नहीं मिलने के कारण अधूरे पड़े हुए हैं।
बताया जाता है कि पहली किश्त मिलने के बाद हितग्राहियों ने भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया और उपलब्ध राशि से नींव तथा प्रारंभिक निर्माण कार्य पूरा कर लिया। इसके बाद दूसरी किश्त नहीं मिलने से अधिकांश आवासों की केवल दीवारें खड़ी हैं और निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है।
हितग्राहियों का कहना है कि वे कई बार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है कि शासन से राशि प्राप्त होते ही उनके खातों में भेज दी जाएगी। उनका कहना है कि यदि बारिश और तेज आंधी के दौरान अधूरे निर्माण को नुकसान पहुंचता है तो भविष्य में भवन निर्माण पूरा करना और अधिक कठिन हो जाएगा।
हितग्राहियों ने शासन से शीघ्र दूसरी किश्त जारी करने की मांग की है ताकि निर्माण कार्य पूरा कर वे अपने सपनों का घर तैयार कर सकें।
क्या कहते हैं सीएमओ
नगर परिषद सांची के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि शासन स्तर से प्राप्त होती है। वर्तमान में 21 हितग्राहियों की राशि प्राप्त हो चुकी है, जिसे आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके खातों में भेज दिया जाएगा। शेष हितग्राहियों की राशि भी शासन से प्राप्त होते ही उनके खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहली किश्त से फाउंडेशन, दूसरी किश्त से दीवारों का निर्माण तथा तीसरी किश्त से शेष निर्माण कार्य पूरा कराया जाता है।
बरसात के मौसम में अधूरे आवासों की सुरक्षा और समय पर किश्तों का भुगतान अब हितग्राहियों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार