लिपिकों ने पेश की अनूठी मिसाल

दीपक शोभवानी

लिया आपसी सद्भाव कायम करने का संकल्प

घरघोड़ा। यूं तो लिपिकों को शासन-प्रशासन की रीढ़ कहा जाता है, पर गाहे-बगाहे इन पर बाबूराज और लालफीताशाही चलाने के आरोप भी लगते रहते हैं। लेकिन इन सबसे इतर आज घरघोड़ा ब्लॉक के लिपिकों ने आपसी सद्भाव कायम करने और सदाचरण अपनाने के लिए संकल्प लेकर एक नई पहल की शुरुआत की है।

विदित हो कि आज लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रधान की उपस्थिति में घरघोड़ा विकासखंड के लिपिकों की एक बैठक रखी गई थी, जहां लिपिक एकता संकल्प अभियान का आगाज किया गया। जिला अध्यक्ष प्रधान ने कहा कि लिपिकों में एकता कायम करने के लिए यह आवश्यक है कि सबसे पहले लिपिकों में हीआपसी सद्भाव की भावना का विकास हो। इसके लिए उन्होंने आज घरघोड़ा के लिपिकों को एकता का संकल्प दिलाया।
उक्त कार्यक्रम में समस्त लिपिकों ने संकल्प लिया कि “मैं यह संकल्प लेता हूं कि आज समय प्रत्येक लिपिक साथी चाहे वे जिस भी विभाग के हों, उनका यथोचित सम्मान करूंगा, यथासंभव उनका सहयोग करूंगा, उनसे कभी अनुचित व्यवहार नहीं करूंगा तथा उनके साथ ऐसा कोई भी आचरण नहीं करूंगा जिससे उन्हें कष्ट पहुंचे, मैं आज से इस संकल्प का आजीवन पालन करूंगा।”

लिपिकों की इस अनूठी पहल का कर्मचारी जगत में स्वागत किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ऐसी पहल पूरे प्रदेश भर में होनी चाहिए। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रधान, जिला उपाध्यक्ष राजनदेव महन्त, घरघोड़ा तहसील अध्यक्ष कुबेर चंद्र देवांगन, वरिष्ठ लिपिक रेशम ठाकुर, रुकमन प्रसाद साहू, बरनाबस बड़ा, दिनेश सिंह, इंद्राणी चक्रवर्ती, सुखदेव चौहान सहित अन्य लिपिक उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा