विकास कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने 05 फरवरी से निकाली जाएगी विकास यात्रा
कलेक्टर श्री दुबे ने विकास यात्रा की तैयारियों के अधिकारियों को दिए निर्देश

नसीम खान संपादक
प्रदेश सरकार द्वारा 05 फरवरी से पूरे प्रदेश में विकास यात्राएं आयोजित की जाएगी। जिले में भी विकास यात्राओं के आयोजन के संबंध में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में जिला अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ तथा सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए।

जिले की सभी 521 ग्राम पंचायतों के प्रत्येक ग्राम में तथा सभी 12 नगरीय निकायों के वार्डो में विकास यात्रा निकाली जाएगीं।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में हुए विकास कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए 05 फरवरी से जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विकास यात्राएं निकाली जाएगीं, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। विकास यात्राओं के लिए कलस्टर बनाते हुए रूट तैयार किए जाएं। विकास यात्रा से कोई भी ग्राम तथा वार्ड छूटे नहीं, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन विकास यात्राओं में मंत्रीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, हितग्राही भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं के संबंध में प्रभारी मंत्री द्वारा विकासखण्ड स्तर पर बैठक ली जाएगीं तथा हितग्राहियों से भी चर्चा की जाएगी। इसके लिए भी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

विकास यात्राओं के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा शिलान्यास, भूमिपूजन सहित अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी जाएगी तथा हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित जनपद सीईओ एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए संबंधित सीएमओ प्रभारी रहेंगे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं सीएमओ भी शामिल हुए।

Related Posts

सांची की सौर योजना में बड़ी लापरवाही ? 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

📰 आर्टिकल |नसीम खान |Live khabar india सौर ऊर्जा की प्याऊ में ‘दरार’! 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की योजना पर उठे सवाल सांची। देश-दुनिया में बौद्ध…

आवारा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला, अब बाजार में घोड़ों ने भी दी दस्तक

नसीम खानसांची,,,ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट होती दिखाई दे रही हैं। नगरवासी पहले से ही आवारा पशुओं की समस्या से परेशान हैं, वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार