वर्षों पुराने रेशमकेंद्र का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर ।
बर्बादी झेलने पर मजबूर रेशमकेंद्र

नसीम खान संपादक
सांची,,, इस विश्व विख्यात स्थल पर वर्षों से रेशम केंद्र अस्तित्व में आया था तथा वर्षों इस केंद्र पर शहतूत के पौधे उगाकर उसकी पत्ती से रेशम कीड़े पाले जाते थे तथा उसके लावे से रेशम तैयार किया जाता था। तथा इस रेशम प्रक्रिया को देखने समझने स्कूल कालेज के छात्र तो आते ही थे बल्कि यह केंद्र यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता था जिससे पर्यटक भी रेशम प्रक्रिया को देखते हुए समझने का प्रयास कर लेते थे परन्तु कुछ सालों से इस रेशम केंद्र की देखरेख के अभाव में हालत खस्ता हो चुकी है न ही यहां कोई अधिकारी ने ही कोई कर्मचारी ही है सुंदर दिखाई देने वाला केंद्र पूरी तरह उजड़ चुका है ।


जानकारी के अनुसार इस नगर में वर्षों पूर्व मप्र रेशम संचालनालय मप्र सिल्क फेडरेशन प्राकृत एवं प्राकृतिक उपहार के रूप में रेशम केंद्र को अस्तित्व में लाया गया था तथा इस केंद्र पर रेशम आधिकारी कर्मचारी रात दिन रहकर यहां शहतूत के पौधे लगाकर उसके पत्ते खिलाकर रेशम कीड़े पालने की प्रक्रिया किया करते थे जिससे रेशम तैयार किया जाता था परन्तु कुछ सालों से इस केंद्र की जिम्मेदारी से अधिकारी कर्मचारियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया तथा मात्र एक ही कर्मचारी वह भी जो दैनिक वेतनभोगी के रूप में रहता था उसे छोडा गया था परन्तु वह कर्मचारी भी नदारद हो गया तब इस रेशम केंद्र की हालत भगवान भरोसे होकर तहसनहस हो गई एवं यहां बने कर्मचारियों के भवन ढहने की कगार पर पहुंच गए तथा जो कार्यालय हुआ करता था उसमें ताला लगाकर जिम्मेदार लगभग पीछा छुड़ा बैठे तथा यहां लगे शहतूत के पौधे जिन्हें बड़ी मशक्कत से बडा किया जाता था वह पानी के अभाव में सूखे पड गये इसके साथ ही यह केंद्र आवारा पशुओं का अड्डा बन बैठा इतना ही नहीं इस केंद्र पर स्थित वह भवन जिसमें रेशमी कीड़े पाले जाते थे जिसमें उनकी प्रक्रिया होती थी तथा रेशम तैयार की जाती थी

जिससे रेशमी कपड़ा तैयार कर देशभर में भेजा जाता था अनेक बार इस की प्रशंसा भी हुआ करती थी परन्तु समय के साथ यह केंद्र अपनी पहचान खोता चला गया तथा अब अधिकारी कर्मचारियों ने भी इसका साथ छोड़ दिया एवं यह बर्बाद होने की कगार पर आ खड़ा हुआ इस केंद्र में आवारा पशुओं के साथ ही असामाजिक तत्वों की नजर पड़ गई जिससे वह भवन जिसमें रेशम के कीड़े पाले जाते थे उस भवन का कुंदा तक उखडा दिखाई देने लगा तथा इस केंद्र का परिसर पूरी तरह कचरे के ढेर में बदल चला । तथा सभी भवन जर्जर हालत में पहुंच गए । हालांकि कुछ अस्पष्ट सूत्रों ने बताया कि इस रेशम केंद्र से विभाग के लोग सभी सामान लेकर जा चुके हैं यदि इस बात पर विश्वास किया जाए तो विभाग की बेशकीमती इस भूमि पर कहीं किसी अन्य विभाग ने हथिया कर कमाई करने की योजना बना डाली है जिससे रेशम केंद्र पूरी तरह इस स्थल से वर्षों पुरानी यादें छोड़ कर अलविदा कह देगा । जैसे इस स्थल से अपनी बेशकीमती भूमि अन्य विभाग को सौंपकर लोनिवि भी भूमि हीन होकर चल पड़ा । खैर जो है इस स्थल पर वर्षों पुराने रेशम केंद्र को पुनः अस्तित्व में लाने सरकार को क़दम उठाने आगे आना होगा जिससे किसानों सहित रेशम विभाग से कुछ बेरोजगारो को रोजगार मिल सके ।

Related Posts

सांची की सौर योजना में बड़ी लापरवाही ? 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

📰 आर्टिकल |नसीम खान |Live khabar india सौर ऊर्जा की प्याऊ में ‘दरार’! 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की योजना पर उठे सवाल सांची। देश-दुनिया में बौद्ध…

आवारा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला, अब बाजार में घोड़ों ने भी दी दस्तक

नसीम खानसांची,,,ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट होती दिखाई दे रही हैं। नगरवासी पहले से ही आवारा पशुओं की समस्या से परेशान हैं, वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा