विकास की दौड़ में सांची ने भरी लंबी छलांग, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होता ऐतिहासिक नगर।रेलवे स्टेशन उन्नयन से लेकर सिविल अस्पताल, पर्यटन विकास और बुनियादी ढांचे के सशक्त विस्तार ने बदली सांची की तस्वीर

नसीमखान सांची
सांची,,,
विश्वविख्यात ऐतिहासिक एवं बौद्ध धरोहरों से समृद्ध सांची अब विकास की दौड़ में भी तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। बीते कुछ वर्षों में नगर में करोड़ों रुपये की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों ने सांची को आधुनिकता से जोड़ते हुए उसकी महत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया है।
नगर के रेलवे स्टेशन का करोड़ों रुपये की लागत से उन्नयन कर उसे इस ऐतिहासिक स्थल के अनुरूप भव्य स्वरूप दिया गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं नगर परिषद कार्यालय का आधुनिकीकरण कर प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया गया है।
स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भी सांची ने उल्लेखनीय प्रगति की है। प्राथमिक अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा प्रदान किया गया है तथा नवीन भवन का निर्माण करोड़ों की लागत से किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसी क्रम में नवीन थाना भवन का निर्माण कर पुलिस व्यवस्था को भी आधुनिक संसाधनों से सशक्त किया गया है।
पर्यटन विकास को गति देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा जम्बूद्वीप पार्क सहित रेलवे स्टेशन मार्ग पर फुटपाथीकरण, जगह-जगह बैठक व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए हैं। स्तूप परिसर में नाइट लाइट शो जैसी आकर्षक पहल ने सांची को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दी है।
किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सांची से लगभग तीन किलोमीटर दूर नवनिर्मित तहसील भवन का निर्माण किया गया है, जिससे ग्रामीण अंचल के किसानों एवं नागरिकों को प्रशासनिक सेवाओं में राहत मिल सके। इसके साथ ही नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सीसी रोड, नाला एवं नाली निर्माण जैसे अनेक बुनियादी विकास कार्य भी पूर्ण किए गए हैं।
इन सभी कार्यों ने न केवल नगर की आधारभूत संरचना को मजबूत किया है, बल्कि सांची को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और पर्यटक-अनुकूल नगर के रूप में स्थापित किया है।
धरोहर और विकास के संतुलन के साथ सांची आज न केवल इतिहास की पहचान है, बल्कि भविष्य की संभावनाओं का भी सशक्त प्रतीक बनकर उभर रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी