विश्वविख्यात सांची अंधेरे में डूबी, लाखों की लाइट व्यवस्था बनी दिखावा।पर्यटकों की सुरक्षा पर खतरा;नगर परिषद केअनुरोध पर एनएच और बिजली अधिकारी भी नहीं लेते संज्ञान।

नसीमखान सांची
सांची,,,ढाई हजार वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत को संजोए विश्वप्रसिद्ध नगर सांची आज मूलभूत रोशनी जैसी आवश्यक सुविधा के लिए संघर्ष कर रहा है। सांची स्तूप की ख्याति देश-विदेश में है, लेकिन विडंबना यह है कि यही नगर रात होते ही अंधेरे की गिरफ्त में समा जाता है। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लाखों रुपये की लागत से स्थापित की गई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था अब बदहाल नजर आ रही है। कई स्थानों पर तार टूटे पड़े हैं, पोल टेढ़े-मेढ़े खड़े हैं और रोशनी के स्थान पर घुप्प अंधेरा पसरा रहता है। स्थिति यह है कि वीआईपी आगमन की सूचना मिलते ही आनन-फानन में व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती है, लेकिन सामान्य दिनों में पूरी व्यवस्था ठप्प दिखाई देती है।
नगर परिषद अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर परिषद की ओर से कई बार एनएच के अधिकारियों तथा विद्युत मंडल के जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से बिजली व्यवस्था सुचारू कराने का अनुरोध किया गया है, लेकिन अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई।
उन्होंने कहा कि अंधेरे के कारण नगरवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और पर्यटन नगरी की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा।
बिजली आपूर्ति भी अनियमित।
नगर में विद्युत आपूर्ति का ढर्रा भी अनिश्चित बना हुआ है। बिजली कब आए और कब चली जाए, इसका कोई निश्चित समय नहीं। उपभोक्ताओं में रोष बढ़ रहा है, जबकि विभागीय प्राथमिकताएं व्यवस्था सुधार से अधिक अन्य प्रक्रियाओं पर केंद्रित दिखाई देती हैं।
विश्व मंच पर पहचान रखने वाली सांची को अंधेरे से मुक्त करना अब केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नगर की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार