विश्व पर्यावरण दिवस पर पनपथा रेंज में हुआ पौधरोपण, उपवन मंडल अधिकारी भूरा गायकवाड़ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️

उमरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपवन मंडल अधिकारी भूरा गायकवाड़ ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।
श्री गायकवाड़ ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवन का आधार हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन, छाया, फल, औषधियां एवं स्वच्छ वातावरण प्राप्त होता है। वृक्ष वर्षा चक्र को संतुलित रखने, भू-जल स्तर बढ़ाने, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री गायकवाड़ ने कहा कि प्राकृतिक संरक्षण एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। जंगल और पेड़-पौधे वन्य प्राणियों, पक्षियों एवं अन्य जीवों को भोजन, आश्रय और सुरक्षित आवास प्रदान करते हैं। वृक्षों की संख्या बढ़ने से जैव विविधता का संरक्षण होता है तथा प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। पेड़ पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हरित पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।

कार्यक्रम में पनपथा बफर रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव , डिप्टी रेंजर अनिल सोनवानी , वनरक्षक प्रशांत गौतम वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार