शांति का टापू पर अपराधियों के बढ़ रहे हौसले । युवक की गोली मारकर की हत्या।

नसीम खान
सांची,,, वैसे तो इस स्थल को शांति का टापू माना जाता है परन्तु इस शांति के टापू पर अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल बढ़ रहा है गुजरी रात एक युवक की मंदिर के बाहर बुला कर गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है पुलिस विवेचना में जुटी हुई है आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर से विदिशा की ओर दो किमी दूर स्थित कमापार बाउडी मंदिर पर उस समय गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया गया जब एक युवक प्रहलाद सिंह राजपूत 40 वर्ष पुत्र भवानी सिंह राजपूत निवासी मडवाई जो प्रापर्टी डीलर का काम करता था मंदिर पर प्रतिदिन की भांति बीती रात शाम आठ बजे आरती में शामिल होने पहुंचा था आरती के पश्चात मंदिर से बाहर आते ही अज्ञात आरोपियों ने प्रहलाद सिंह को गोली मारकर फरार हो गए ।गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने बाहर आकर देखा तो प्रहलाद जमीन पर गिरा दिखाई दिया घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई आनन-फानन में थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी दल-बल सहित पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए तत्काल प्रहलाद को विदिशा अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया । आज सूचना मिलते ही एसडीओ पी मोहन सारवान मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया तथा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया एवं पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई । तथा प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी गई है पुलिस आरोपियों को गिरफतार करने अपनी जांच में जुटी हुई है पुलिस ने कुछ लोगो को पूछताछ के लिए थाने में बिठाया है तथा इस मामले में पुछताछ की जा रही है जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके । इस दौरान मृतक का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया । इसके कुछ दिन पूर्व ही सूखा करार गांव के निकट गोली चलाकर लूटपाट की घटना घटित हो चुकी है तब पुलिस ने तत्काल आरोपियों को धरदबोचा था जिससे इस शांति के टापू को अपराधियों ने अपनी कर्मस्थली बना दिया है जिससे लोगों में दहशत बढ़ रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टीम लगातार आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेने जगह जगह दविश दे रही है पुलिस का कहना है हम शीघ्र आरोपियों को गिरफतार करने में सफल होंगे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर