शासकीय राशि में ग्रहण लगा रहे पंचायत के जिम्मेदार । भगवान भरोसे चल रहे पंचायतों में निर्माण

रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग
शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पोड़ी (बरटोला) में घटिया पुलिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है। जहां निर्माण कार्य एजेंसी पंचायत होती हैं लेकिन यहां ठेकेदार द्वारा निर्माण में भारी अनियमितता किया जाना बताया जा रहा है। पुलिया निर्माण कार्य स्थल में साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि पुलिया निर्माण कार्य में कितनी राशि स्वीकृत हुई है। किन्तु लाखो रुपए की स्वीकृति से कराए जा रहे उक्त निर्माण कार्य मे शासकीय नियमों को दरकिनार कर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर सवाल उठना लाजिमी है।
पोड़ी ग्राम निवासी ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरटोला के समीप लाखों की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जहां संबंधित अधिकारियों के संरक्षण के चलते खुलेआम घटिया मटेरियल का उपयोग पुलिया के निर्माण में कर रहे है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और ठेकेदार द्वारा मानक को दरकिनार कर घटिया किस्म की गिट्टी, मिट्टी युक्त रेत का उपयोग किया जा रहा है। जिस निर्माण कार्य मे छड़, सीमेंट भी स्टीमेट के विपरीत कम मात्रा में खपत किया जा रहा है। जिस पुलिया का गुणवत्ता बिहीन निर्माण कराकर सरकारी राशि का दुरुपयोग करते हुए निजी हित साधा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामाग्री से बनायी जा रही पुलिया में मजबूती न होने से बरसाती दिनों में कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। ऐसे में पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सवाल पर यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि जनपद अधिकारियों,के एसडीओ, उपयंत्री से सांठगांठ के चलते ही लाखों के पुलिया निर्माण में भर्राशाही बरती जा रही है। क्योंकि गुणवत्ताहीन पुलिया निर्माण कार्य पर संबंधित अधिकारी आंख बंद किए हुए हैं। जब इस मामले की जानकारी एसडीओ अशोक मरावी से लिया गया तो उन्होंने कहा मैं अभी तुरंत इंजीनियर को फोन लगाया हूं और जांच करवा के काम बंद करवा रहा हूं अब देखने वाली बात होगी काम बंद होता है या फिर शासकीय राशि में ग्रहण लगाते रहेंगे जिम्मेदार

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’