सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

नसीमखान सांची, रायसेन

परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसा
सांची,,,
नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो पारिवारिक परिस्थितियों, अकेलेपन अथवा बढ़ती उम्र के कारण बेसहारा जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों के लिए भोपाल स्थित संस्था ‘अपना घर आश्रम’ उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। आश्रम की टीम सांची पहुंची और चिन्हित किए गए जरूरतमंद लोगों से चर्चा कर उनकी सहमति के बाद उन्हें आश्रम लेकर रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार, ‘अपना घर आश्रम’ ऐसे निराश्रित, असहाय और वृद्धजनों के लिए संचालित किया जा रहा है, जिनके लिए दैनिक जीवन चलाना कठिन हो चुका है। संस्था द्वारा उन्हें आश्रय, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
इसी क्रम में टीम ने सांची निवासी कृष्ण कुमार को आश्रम में ले जाने की पहल की। बताया गया कि उनकी पत्नी का काफी समय पहले निधन हो चुका है तथा उनका एक पुत्र है, जिसका लंबे समय से कोई पता नहीं है। बीमारी और बढ़ती उम्र के कारण उनका जीवन कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा था।
इसके अलावा किशन श्रीवास्तव, जो लगभग 15 से 20 वर्षों से नगर में मूंगफली बेचकर अपना जीवनयापन करते रहे, उम्र बढ़ने के साथ काम करने में असमर्थ हो गए और बेसहारा स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे थे। ऐसे में संस्था की टीम ने उनसे संवाद कर उनकी सहमति प्राप्त की और उन्हें आश्रम ले जाया गया।
संस्था के मुख्य संचालक ने बताया कि आश्रम में ऐसे लोगों के लिए रहने, भोजन, चिकित्सा और देखभाल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर लौटना चाहता है, तो संस्था सम्मानपूर्वक उसे उसके परिवार तक पहुंचाने का भी प्रयास करती है।
संस्था की टीम आगे भी ऐसे जरूरतमंद और निराश्रित लोगों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने का कार्य जारी रखेगी।
जब समाज का कोई हाथ छूट जाता है, तब संवेदनशील पहल ही किसी के जीवन में सहारे और सम्मान की नई शुरुआत बनती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़