सांची क्षेत्र में जुआ खेलते चार लोग पकड़े, 6060 रुपये जब्तचिरहोली गांव में बबूल के पेड़ के नीचे ताश के पत्तों पर लग रहे थे हार-जीत के दांव

नसीम खान

सांची,,, दशहरा ड्यूटी के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिरहोली में जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से कुल 6060 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस बल दशहरा ड्यूटी के लिए कस्बा एवं देहात क्षेत्र में रवाना हुआ था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिरहोली में सुरेश और राजपाल के खेत के पास बबूल के पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने दो पंचों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर वहां जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अनिकेत अहिरवार (23), निवासी उदयपुर, थाना बासौदा; विक्रम अहिरवार (25), निवासी टीलाखेड़ी, विदिशा; मनीष राय (28), निवासी रामस्वरूप नगर, थाना देहात, विदिशा तथा रवि सिलावट (36), निवासी ग्राम झिरनिया, थाना सांची बताए।
पुलिस ने जुए के फड़ से 3060 रुपये तथा पकड़े गए लोगों के पास से 3000 रुपये, इस प्रकार कुल 6060 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां गवाहों के समक्ष जब्त कर लीं। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में देर रात तक चला दशहरा समारोह, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगरआकर्षक झांकियों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, झांकी समितियों सहित सहयोगियों का किया सम्मान

    नसीम खानसांची,,, नगर के बस स्टैंड परिसर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण के पुतले का…

    असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी मंगलवार को होगा रावण दहन।

    नसीम खान सांची ,,,, श्री हिंदू उत्सव समिति, सांची द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची क्षेत्र में जुआ खेलते चार लोग पकड़े, 6060 रुपये जब्तचिरहोली गांव में बबूल के पेड़ के नीचे ताश के पत्तों पर लग रहे थे हार-जीत के दांव

    सांची क्षेत्र में जुआ खेलते चार लोग पकड़े, 6060 रुपये जब्तचिरहोली गांव में बबूल के पेड़ के नीचे ताश के पत्तों पर लग रहे थे हार-जीत के दांव

    सांची में देर रात तक चला दशहरा समारोह, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगरआकर्षक झांकियों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, झांकी समितियों सहित सहयोगियों का किया सम्मान

    सांची में देर रात तक चला दशहरा समारोह, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगरआकर्षक झांकियों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, झांकी समितियों सहित सहयोगियों का किया सम्मान

    असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी मंगलवार को होगा रावण दहन।

    असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी मंगलवार को होगा रावण दहन।

    विकासखण्ड स्तर पर ही होगा आमजन की समस्याओं का समाधाननागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अब जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगाकलेक्टर श्री सिसोनिया ने विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने दिए निर्देश

    कलेक्टर तथा एसपी ने छींद मंदिर पहुंचकर दशहरा पर्व के दृष्टिगत की जा रहीं व्यवस्थाओं का लिया जायजाबरेली में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण

    बाल्मीक चौक में कल होगी विशाल महाआरती, धर्मप्रेमियों को किया आमंत्रित