नसीम खान
सांची ,,,, श्री हिंदू उत्सव समिति, सांची द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति ने समस्त नगरवासियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है
समिति के अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह (सनी पटेल), उपाध्यक्ष शंकर सिंह राणा, सचिव अजय पटेल (मुकद्दम) और महामंत्री नरेश राजपूत ने बताया कि दशहरा महोत्सव एवं रावण दहन का कार्यक्रम मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8 बजे, न्यू बस स्टैंड परिसर, सांची में आयोजित होगा। इसके साथ ही मां दुर्गा की आकर्षक झांकी के दर्शन होंगे नगर सहित आसपास क्षेत्र की झांकियों के शामिल होने की संभावना है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न झांकी विभिन्न साज सज्जा से आकर्षक का केन्द्र होगीं इस अवसर पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं का मां दुर्गा के दर्शन लाभ प्राप्त होगा ।इस भव्य आयोजन के लिए समीति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई हैं इस कार्यक्रम को देखते हुए नगर परिषद द्वारा भी साफसफाई चूने की लाइनिंग व्यवस्था की जायेगी इसके साथ ही सुरक्षा के भी पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए जायेंगे । झांकियों के आने जाने हेतु मार्ग सुनिश्चित कर दिये गए हैं समीति के सभी कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहेंगे मां दुर्गा के दर्शनार्थ महिलाओं बच्चों पुरुषों की संख्या अधिक होने की संभावना है समीती द्वारा महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई हैं
कर्यक्रम में मुख्य आकर्षण रावण दहन रहेगा। समिति ने बताया कि इस पावन पर्व को गरिमामय बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष सर्व श्री छोटेलाल तिवारी, अजीत कपूर, बी.एन. पाठक, नरेश पटेल, संजय मालवीय, रामविलास पटेल (काका), कमलकिशोर पटेल (छुट्टू भैया), रतनलाल जायसवाल, बलराम मालवीय, अमित पटेल, महेंद्र राजपूत सहित सहयोगी परिषद, सहयोगी गण, युवा शाखा, मातृ शाखा एवं समस्त पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
समिति ने अपील की है कि यह संपूर्ण हिंदू समाज का कार्यक्रम है, अतः सभी नगरवासी एवं ग्रामीण परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
झांकियों का प्रवेश जनपद पंचायत वाले मार्ग से होगा। कार्यक्रम में फिल्मी एवं अश्लील गाने पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।





