सांची में बिजली की आंखमिचौली से जनता त्रस्त, ऐतिहासिक स्थल की व्यवस्था भगवान भरोसे।लगातार बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, धार्मिक आयोजनों और पर्यटन पर भी पड़ रहा प्रतिकूल असर।

नसीमखान सांची
सांची,,विश्व धरोहर घोषित ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली की आंखमिचौली थमने का नाम नहीं ले रही है। विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। अनियमित बिजली आपूर्ति के चलते नगरवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी अपनी जवाबदेही से मुंह फेरते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सांची जैसे अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले स्थल पर बिजली व्यवस्था कब आए और कब जाए, इसका कोई भरोसा नहीं रहता। वर्ष भर बिजली मरम्मत कार्य के नाम पर खुदाई और सुधार की बातें की जाती हैं, बावजूद इसके व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। विशेषकर जब नगर में कोई सांस्कृतिक या धार्मिक आयोजन होता है, तब तो घंटों बिजली गायब रहना आम बात हो जाती है।
इन दिनों नगर में वार्षिक ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन चल रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। कड़ाके की ठंड के मौसम में भी घंटों बिजली गुल रहना मंडल अधिकारियों की लापरवाही को उजागर करता है।
बिजली गुल होने से जलप्रदाय व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाती है। वहीं सरकारी और निजी संस्थानों में लागू ऑनलाइन एवं कंप्यूटरीकृत कार्यप्रणाली भी बिजली पर निर्भर है, ऐसे में बिजली बाधित होते ही पूरा तंत्र ठहर जाता है। उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जबकि स्मार्ट मीटर लगाने की जल्दबाजी के बीच मूल व्यवस्था सुधारने पर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया जा रहा।
बिजली अव्यवस्था का सीधा असर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ रहा है, जिससे न केवल नगर बल्कि प्रदेश और देश की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी मानो पूरी तरह बेफिक्र होकर इस ऐतिहासिक स्थल की व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ चुके हैं। अधिकारी हमेशा मरम्मत की बात कहकर पल्लू झाडते दिखाई दे जाते है।
विश्व धरोहर सांची में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा की बदहाली, जिम्मेदारों के दावों और हकीकत के बीच की खाई को साफ उजागर कर रही है

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव