सांची में भैरों बाबा स्थल पर सुधार कार्य रोकने का विरोध, शिवसेना ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापनपुरातत्व विभाग की रोक से पूजा-पाठ व सुधार कार्य प्रभावित होने का आरोप

नसीमखान सांची
सांची,,सांची स्तूप रोड पर स्थित प्राचीन भैरों बाबा स्थल पर हो रहे सुधार कार्य एवं पूजा-पाठ को रोके जाने के विरोध में शिवसेना एवं सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एसडीएम रायसेन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की एक प्रति सांची थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को भी दी गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भैरों बाबा का यह स्थल महाभारत कालीन बताया जाता है, जहां सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को पत्थरों के कारण मंदिर तक पहुंचने में परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए सीढ़ियों के सुधार का कार्य सकल हिंदू समाज द्वारा कराया जा रहा था।
आरोप है कि इस दौरान सांची पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्माण सामग्री हटवाकर कार्य रुकवा दिया गया, जबकि पूर्व में भी इसी तरह कार्य को रोका गया था, जिसे लेकर हिंदू समाज द्वारा आंदोलन किया गया था। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में पुनः सुधार कार्य रोके जाने से समाज में रोष व्याप्त है।
शिवसेना व सकल हिंदू समाज ने प्रशासन से मांग की है कि भैरों बाबा स्थल पर सुधार कार्य एवं पूजा-पाठ में बाधा न डाली जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निर्माण सामग्री स्थल तक नहीं पहुंचने दी गई तो सकल हिंदू समाज आंदोलन करने को विवश होगा।इस अवसर पर शिवसेना जिलाअध्यक्ष मोनू जैन गौरव राजपूत तेज सिंह राजपूत जितेन्द्र राजपूत राधे विश्वकर्मा विक्की राजपूत ओमप्रकाश मेहरा रघुवीर सिंह चौहान राजेश रायकवारमहेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह राजपूत जितेन्द्र चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी