सांवरे सरकार पर दिखा ‘ब्रज की होली’ सा नजारा, पंचमी के रंग में रंगे राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत*

– *पत्नी सविता सिंह राजपूत सहित हजारों महिलाओं एवं पुरुषों के साथ सांवरे सरकार पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री*

– *जमाया रंग, उड़े अबीर-गुलाल, हजारों क्षेत्र वासियों के साथ सुरखी में मनाया रंग पंचमी का महोत्सव*

– *सांवरे सरकार पर अगले साल ‘ब्रज की होली’ महोत्सव मनाया जाएगा : गोविंद सिंह राजपूत*

*भोपाल।* सुरखी विधानसभा के सांवरे सरकार गौशाला धाम पर चल रही श्रीमद्भागवत में रविवार को रंग पंचमी महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव में हजारों की महिला-पुरुष शामिल हुए। रंग पंचमी महोत्सव में मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री व सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत एवं उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत के साथ शामिल हुए। उन्होंने रंग पंचमी महोत्सव में लोगों को अबीर-गुलाल और पुष्प वर्षा के साथ बताया कि अगले साल सुरखी विधानसभा में ब्रज की तर्ज पर रंग महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग आगामी उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

क्षेत्र के विकास पर भी की बात :*

मंत्री राजपूत ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास होने के लिए मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होती है। पहले यहां बीहड़ था, रोड बनने के बाद यहां जंगल में मंगल बरस रहा है। मेन रोड से लेकर गौशाला धाम तक रोड बन चुकी है। सुरखी के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, लोगों को आने-जाने में अब किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि यह गुरु कृपा, मेहनत, तपस्या और आप सभी आशीर्वाद से संभव हो पाया है।
गौशाला को दान भी दिया:
उन्होंने कहा कि गौशाला पीठ में भूसे की कमी को देखते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1 लाख रूपए सहयोग कर रहा हूं और जो भी आवश्यकता उसके लिए भी आपके साथ खड़ा हूं। उन्होंने कार्यक्रम में मंच पर आसीन महंत महाराज का आशीर्वाद लेने के साथ ही सुरखी विधानसभा की खुशहाली की कामना की।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले का बड़ा खुलासा, 5,923 संदिग्ध विवाह और ₹30.18 करोड़ की सहायता राशि का मामला विदिशा के सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले की जांच में 5,923…

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा