सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार ने सिलवानी विधानसभा में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन अनुसार समुचित व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

नसीम खान संपादक

रायसेन,
विधानसभा निर्वाचन-2023 के संदर्भ में जिले के विधानसभा क्षेत्र 143-सिलवानी के सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार द्वारा बुधवार को सिलवानी विधानसभा के जमुनिया, उचेर, सियरमऊ सहित अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार ने सिलवानी विधानसभा के जमुनिया उचेर में मतदान केन्द्र क्रमांक 153 तथा 154 का निरीक्षण करते हुए सुगम मतदान हेतु सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक-220 का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एसडीएम से राजनीतिक दलों तथा अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे चुनाव प्रचार संबंधी आयोजनों, टीआई से अपराधियों पर की जा रही कर्रवाई, आबकारी अमले द्वारा की जा रही कार्रवाई आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार ने सियरमऊ में शासकीय माध्यमिक शाला में बनाए गए मतदान केन्द्र क्रमांक-143 का निरीक्षण करते हुए मतदान केन्द्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सामान्य प्रेक्षक ने पेजयल, शौचालय, रैम्प सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही नागरिकों से भी संवाद कर उन्हें विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा