स्वच्छता की धींगे भरने वाले प्रशासन को नही नालियों की सफाई की सुध।

नसीमखान
सांची,, वैसे तो इस विश्व विख्यात स्थल पर भी खूब चलाया गया स्वच्छता अभियान परन्तु इस अभियान को पलीता लगता दिखाई देने लगा है नालियों में गंदगी के अंबार लग चुके है बदबू फैलने लगी दिखाई दे रही हैं ।प्रशासन बेखबर बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार इस स्थल पल विकास एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सरकार ने इस स्थल को नगर परिषद का दर्जा दिया ।इस परिषद की जिम्मेदारी भी नगर के ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई इसके बाद भी नगर मे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने मे नाकाम साबित हो चुकी है ।नगर में वैसे तो प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान खूब चला तथा इस अभियान पर करोड़ों रुपए का पलीता भी लग गया बावजूद इसके नगर मे स्वच्छता अभियान पूरी तरह असफल साबित होकर रह गया ।प्रशासन ने स्वच्छता सडको पर झाडू लगाने तक सिमटा दिया ।नगर के भीतरी भाग आज भी स्वच्छता की बाट जोह रहे है गंदगी ने अपने पांव जमा रखें है नालियों में गंदगी भरी पड़ी है इसका जीता जागता उदाहरण बसस्टैंड के पिछले हिस्से में स्थित नाला हुआ करता था वह पूरी तरह गंदगी की जकड मे बदबू मारता दिखाई दे रहा है परन्तु सफाई न होने से रहवासियों को गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। इसके साथ ही मच्छरों की तादाद बढने से भी बीमारी का अंदेशा खडा हो गया है न तो नालियों की सफाई की ओर ध्यान पहुंच पा रहा है न ही मच्छरों को काबू करने कीटनाशक दवाओं का ही छिडकाव हो सका है ।
जैसे तैसे हुआ विकास वो भी धराशायी।
इस स्थल पर जैसे तैसे विकास के नाम पर राष्ट्रीय राजमार्ग ने करोड़ों की लागत से सडको का निर्माण करा दिया था परनामी वाटर प्लांट कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने एवं उनकी जांच के नाम पर सडको को बेधडक खुदवा डाला तथा सडको को मिट्टी में दबा डाला स्थानीय प्रशासन तमाशबीन बनकर चुप्पी साधे देखता रह गया ।
पेयजल आपूर्ति करने मे नाकाम प्रशासन।
अभी ठंड का मौसम पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हो सका कि नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है लोग पेयजल के लिए अभी से जद्दोजहद करते दिखाई देने लगे हैं इस पेयजल संकट से प्रशासन ने कोई प्रयास भी शुरू नहीं किये तथा हर दिन होने वाली पेयजलापूर्ति अब दो दिन में एक बार कर दी है वह भी सुनिश्चित समय निर्धारित किया गया है जबकि पेयजल पर भारी बढोत्तरी कर डेढ सौ रुपये माह कर दी गई ।तब यह नगर वासियों पर बोझ डालते हुए पेयजल आपूर्ति पंद्रह दिन ह़ो गई तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेयजल के नाम पर स्थानीय प्रशासन को पेयजल दर प्रदाय के अनुसार सुनिश्चित करनी थी परंतु ऐसा नहीं हो सका ।जैसे जैसे गर्मी अपना रोद्र रूप धारण करेगी तब लोगों को पेयजल के भारी संकट से जूझना पड़ सकता है इस ओर प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है ।
नगर भर मे सुअरों का वर्चस्व ।
नगर भर मे जगह जगह खुले आम सुअर गंदगी को मचाते दिखाई दे जाते है इससे और अधिक गंदगी तथा बदबू फैलने लगती है जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ गया है प्रशासन पूरी तरह रोक लगाने में नाकाम साबित हो चुका है । ऐसे अनेक स्थानों को आसानी से गंदगी की जकड़न मे जकडा देखा जा सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़