हाटबाजार में नप दल की कार्रवाई: पोलिथिन उपयोग पर जुर्माना, अव्यवस्थाओं से बाजार बेहाल।प्रतिबंध के बावजूद पोलिथिन का धड़ल्ले से उपयोग जारी, आवारा पशुओं व पार्किंग अव्यवस्था से दुकानदार और खरीदार दोनों परेशान।

नसीमखान सांची

सांची–– नगर में हर सप्ताह लगने वाले हाटबाजार में सोमवार को नगर परिषद का अमला पोलिथिन के उपयोग पर रोक लगाने निकल पड़ा। अमले ने कई दुकानदारों से पोलिथिन जब्त कर जुर्माना लगाया तथा उनसे भविष्य में इसका उपयोग न करने की समझाइश दी।
जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा पोलिथिन उपयोग पर प्रतिबंध के साथ इसकी हानियों से भी निरंतर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके नगर में पोलिथिन का उपयोग धड़ल्ले से जारी है। दुकानदार खाद्य सामग्री पोलिथिन में देते हैं और अधिकांश उपभोक्ता भी बिना एहतियात इसे स्वीकार करते रहते हैं। न तो दुकानदार इस खतरनाक उपयोग को रोक पा रहे हैं और न ही उपभोक्ताओं पर इसका प्रभाव पड़ पा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को जब नगर परिषद की टीम हाटबाजार पहुँची तो वहां हड़कंप मच गया। कई दुकानदार आनन-फानन में पोलिथिन छिपाने लगे। अमले ने कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानदारों पर जुर्माना लगाया और चेतावनी दी कि भविष्य में पोलिथिन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अमले का कहना है कि पोलिथिन से पर्यावरण और स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचता है तथा इसी के मद्देनज़र शासन के निर्देशों पर यह कार्रवाई की जा रही है।
हाटबाजार में अव्यवस्थाओं का अंबार, प्रशासन बेखबर।
पॉलिथिन कार्रवाई के अलावा हाटबाजार में अव्यवस्था भी गंभीर समस्या बनी हुई है। हाटबाजार के दिन बड़ी संख्या में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे दुकानदारों को परेशानी होती है। कई बार पशुओं की दौड़भाग और आपसी भिड़ंत से खरीदारों को भी जोखिम का सामना करना पड़ता है, पर राष्ट्रीय प्रशासन इस समस्या से पूरी तरह अनजान बना हुआ है।
वहीं बाजार क्षेत्र में बाहरी दुकानदार अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन दुकानों के पास ही खड़े कर लेते हैं। इससे सड़क जाम होने के साथ बाजार में जगह की भारी कमी हो जाती है। दूर-दराज से आने वाले दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
दुकानदारों का कहना है कि––
प्रशासन न तो आवारा पशुओं पर नियंत्रण लगा पा रहा है,
न ही सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था कर पा रहा है।
दूरस्थ क्षेत्रों में वाहन खड़े करने पर असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान की आशंका रहती है, इसलिए दुकानदार वाहन अपनी दुकान के पास ही खड़े करने को मजबूर होते हैं। हाटबाजार में बढ़ती भीड़ और व्यवस्था के अभाव ने बाहर से आने वाले दुकानदारों और आम लोगों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
हाटबाजार में पॉलिथिन रोकने की पहल सराहनीय है, पर वास्तविक बदलाव तभी संभव है जब बाजार की अव्यवस्थाओं पर भी सख्त और स्थायी कदम उठाए जाएँ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़