हिंदू समाज में शौर्य के जागरण के लिए बजरंग दल निकालेगा शौर्य जागरण यात्रा

दीपक शोभवानी रायगढ़

रामलीला मैदान में होगी भव्य शौर्य जागरण सभा

विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा आगामी 10 सितंबर रविवार को रामलीला मैदान से दोपहर 2 बजे एक भव्य बाइक यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः रामलीला मैदान में समाप्त होगी। उक्त शौर्य जागरण बाइक यात्रा के पश्चात विश्व हिंदू परिषद के वक्ताओं द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा।

यह बाइक यात्रा एवं सभा पुरे देश में हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर, स्वतंत्रता के संघर्ष में बलिदान हुए अमर बलिदानियों एवं देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों के बलिदान और शौर्य का स्मरण करते हुए हिंदू समाज के शौर्य जागरण हेतु निकाली जा रही है।
विगत एक माह से विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे रायगढ़ एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ इन दोनों जिलों में बैठक करते हुए समाज को जागृत करके इस यात्रा में जोड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी तारतम्य में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री श्री विभूति भूषण पांडे जी एवं बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष श्री ऋषि मिश्रा जी द्वारा प्रेस वार्ता कर यात्रा के संबंध में मीडिया को जानकारी प्रदान की गई उसके पश्चात दोनों जिलों की संयुक्त बैठक कर जागरण यात्रा की तयारिओं की समीक्षा की गई जिसमें दोनों जिलों के 100 से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री ने बजरंग दल की स्थापना से लेकर आज पर्यंत तक बजरंग दल द्वारा किए गए कार्यों से सबको अवगत कराया। तत्पश्चात बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष ने शौर्य जागरण यात्रा की रूपरेखा बताई जिसमें उन्होंने शौर्य जागरण यात्रा का महत्व एवं उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह यात्रा हिंदू समाज और धर्म की रक्षा के लिए सैकड़ों वर्षों से अपना बलिदान करते आ रहे बलिदानियों, स्वतंत्रता की लड़ाई में बलिदान हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, एवं देश की सुरक्षा में लगे हमारे वीर जवानों के बलिदान की गाथा समाज को सुनाने के लिए की जा रही है। आगे उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता हमको मुफ्त में नहीं मिली इसके लिए हमारे पूरे समाज ने जो बलिदान किए उसकी गौरव गाथा की जानकारी युवाओं में होना चाहिए। अंत में विभाग संयोजक विनय दुबे एवं इस कार्यक्रम के संयोजक शुकदेव पटनायक जी द्वारा रायगढ़ में होने वाले इस आयोजन को लेकर विस्तृत विवरण दिया गया जिसमे उन्होंने बताया कि यह “अमर बलिदानी कर्नल विप्लव त्रिपाठी शौर्य जागरण यात्रा” रायगढ़ एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के सभी विकासखंड से बाइक में प्रारंभ होकर अपने अपने स्थान पर भ्रमण करेगी और रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। सभी विकासखंड से कार्यकर्ता आकर दोपहर 2 बजे तक रामलीला मैदान में एकत्रित होंगे और फिर एक भव्य यात्रा के रूप में रायगढ़ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस रामलीला मैदान में आकर यह बाइक यात्रा समाप्त होगी। यात्रा के पश्चात शाम 3 बजे अमर बलिदानी विप्लव त्रिपाठी शौर्य जागरण सभा होगी जिसमें पूरे जिले भर से हिंदू समाज के बंधु उपस्थित होंगे और सभा में सम्मिलित होंगे जिसमे प्रमुख वक्ता श्री जुगराज धर द्विवेदी जी क्षेत्र विशेष संपर्क प्रमुख, तथा मुख्य अतिथि आचार्य राकेश जी केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य का उद्बोधन प्राप्त होगा । कार्यक्रम संयोजकों ने सम्पूर्ण नगरवासियों से इस शौर्य जागरण की गौरव गाथा में बढ़ चढ़ कर सम्मिलित होने का आह्वाहन किया है ।
सभा के अंत में प्रसाद वितरण होगा ।
उपरोक्त जानकारी विभाग मंत्री प्रतीश बाजपेयी द्वारा दी गई ।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा