सांची विश्वविद्यालय में यज्ञ एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन
• स्वामी विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार
• छात्रों, शिक्षकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया योग

नसीमखान सांची
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में योग एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा प्रातःकालीन यज्ञ एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी सूर्यनमस्कार और योग किया।
योग विभाग में विधिवत हवन सम्पन्न हुआ। सामूहिक सूर्य नमस्कार के माध्यम से प्रतिभागियों ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उपेंद्र बाबू खत्री ने यज्ञ के वैज्ञानिक पक्ष से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञ चेतना विस्तार का एक विज्ञान है और यह व्यक्तिगत ना होकर समष्टिगत चेतना का विस्तार है तथा यज्ञ समाज को एक सूत्र में बांधता है और यह विश्व कल्याण की भावना से किया जाता है ।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार मेहता, अधिष्ठाता डॉ. राहुल सिद्धार्थ, अधिष्ठाता डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, डॉ. देवेन्द्र सिंह, उप कुलसचिव विवेक पाण्डेय तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. हरीश चंद्रवंशी समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा योग एवं आयुर्वेद को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आरएन गुप्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सभी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर बधाई दी।
(आप समस्त से अनुरोध है कि उक्त समाचार को अपने माध्यमों पर उचित स्थान प्रदान करने का कष्ट करें)

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव