नसीम खान संपादक
सांची,,, इन दिनों दोनों ही भाजपा कांग्रेस का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है लगातार जनसंपर्क का दौर जारी है आयाराम गयाराम का भी दौर चल पड़ा है । इस विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख रूप से दोनों ही प्रमुख दलों का मुकाबला दिखाई दे रहा है सबसे बड़ी बात यह है कि आमने-सामने दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी डॉ है इनमें भाजपा की ओर से डा प्रभूराम चौधरी तो कांग्रेस की ओर से जीसी गौतम है ।
जानकारी के अनुसार सांची विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में भाजपा ने डा प्रभूराम चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने भी डा चौधरी की काट ढूंढते हुए डॉ जीसी गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है दोनों ही दलों में कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है जबकि विगत उपचुनाव में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए डॉ चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग 64 हजार से अधिक मतों से पराजित कर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी डॉ गौतम को चुनाव मैदान में उतार कर डा चौधरी से मुकाबला करने की ठान ली है वैसे भी डा गौतम लंबे समय से क्षेत्र में संपर्क करते रहे हैं । दोनों ही दलों के प्रत्याशी लगातार गांव गांव घर घर जाकर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं । दोनों ही दलों में भीतर घात की संभावना बनी हुई है तथा असंतुष्ट भी अपने अपने प्रत्याशी के विरोध में मुखर हो चुके हैं कुछ दिन पूर्व ही भाजपा प्रत्याशी डॉ चौधरी ने मढ़ा मढवाई उचेर धनिया खेडी अन्होरी चिरोली गुलगांव बांसखेडा संरचंपा ऐरन सहित अन्य गांवों का जनसंपर्क किया था आज कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गौतम ने इन गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया एवं मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने हेतु अपील की तथा अपनी पार्टी द्वारा किए वायदों की याद दिलाई आज ग्राम उचेर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा के लगभग दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया । इस अवसर पर रामस्वरूप वंशकार के नेतृत्व में दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनाने का संकल्प लिया इन सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रत्याशी श्री गौतम ने इन कार्यकर्ताओं को तिरंगी टोपी पहना कर तथा गले में कांग्रेस चुनाव चिन्ह का गमछा डाल कर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई । इनमें मुख्य रूप से कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में रामस्वरूप वंशकार के अलावा ठा रंजीत सिंह अभिषेक नवल सिंह अनिल वंशकार जितेन्द्र राहुल सुरजीत सिंह अरविंद रोहित अमित समीर सहित अन्य लोग शामिल थे इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो आशीष दीवान कमलेश पासी नीतू यादव सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस अवसर पर रामस्वरूप वंशकार ने बताया कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की पूछपरख खत्म हो गई है तथा पार्टी में आमजन की सुनवाई नहीं हो रही है इससे अनेक कार्यकर्ता पार्टी से अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं तथा कांग्रेस की विचारधारा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की रही है हम कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं हम पूरी निष्ठा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गौतम को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभायेंगे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा