नसीम खान

रायसेन,
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2024 को इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी की गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो कि 23 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। आवेदन अग्निवीर (पुरूष) की जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडसमैन आठवीं पास, ट्रेडसमैन दसवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एस.ए.सी और धर्मगुरु के पदों के लिए जारी किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल और मई में होने की संभावना हैं।
सेना मुख्यालय ने संशोधन करके सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के अधिकार क्षेत्र में कुल 15 जिलों को सम्मिलित किया गया है, जिनमें रायसेन, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर और पांढुर्ना हैं। इन सभी जिलों के रोजगार अधिकारी और उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि आगे की कार्यवाही इसी के अनुसार करें। सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल ने इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भारतीय सेना की साईट www.joinindianarmy.nic.in पर बनाकर तैयार रखें, जिससे ऑनलाइन पंजीकरण करने में ज्यादा समय न लगे। किसी भी स्पष्टीकरण/सहायता के मामले में उम्मीदवार कोह-ए-फिजा रोड, सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल पर दूरभाष संख्या 0755-2540954, 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह सलाह दी गई है कि पंजीकरण के दौरान जो ई-मेल आईडी एंव मोबाईल नम्बर का विवरण दिया गया है, उसे अपने पास एक साल तक सुरक्षित रखें, जिससे उन्हें भर्ती संबधित जानकारी आसानी से मिल सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़