सांची में बेतहाशा गर्मी का कहर: जनजीवन प्रभावित, पर्यटक भी बेहाल ।

नसीमखान
सांची,,
इन दिनों सांची भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और सूर्य की तीखी किरणों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आमजन के साथ-साथ सांची घूमने आए पर्यटक भी परेशान नजर आ रहे हैं। दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, बाजारों की रौनक गायब हो गई है और दुकानदारों का कारोबार लगभग ठप हो गया है।
लोग अब घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सड़कों पर जो भी निकलता है, वह पेड़ों की छांव तलाशते या शीतल जल से राहत पाता दिखता है। हालांकि कुछ दिन पूर्व ही नप प्रशासन द्वारा व्यस्ततम क्षेत्रों में ठंडे पानी के मटके रखवाकर शीतल जल की व्यवस्था की है जिससे बढती बेतहाशा गर्मी में लोगों को शीतल जल उपलब्ध हो सके । राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अब वाहन कम नजर आ रहे हैं। इस बीच, बैंकों में किसानों की भीड़ बढ़ी है। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रीय जिला सहकारी बैंक ने ठंडे पानी के मटकों की व्यवस्था की है ताकि भीषण गर्मी में उनकी प्यास बुझाई जा सके।
आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन इससे राहत की बजाय उमस और ज्यादा बढ़ रही है। नमी भरी गर्म हवाओं ने लू का खतरा और भी गंभीर बना दिया है। लोग अब चेहरे को कपड़े से ढककर ही घर से बाहर निकल रहे हैं, चाहे वे पैदल हों या दोपहिया वाहन पर। इसके साथ ही लोग पसीने से तरबतर दिखाई दे रहे है इस बढती भयावह गर्मी से सबसे अधिक प्रभाव अपने प्रतिदिन पेट भरने की कवायद में जुटे मजदूर वर्ग पर पड रहा है जो आसमानी तपिश जमीन की गर्माहट के बीचोबीच फंसकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए जद्दोजहद मे जुटा हुआ है ।
डॉक्टरों और मौसम विभाग ने लोगों को दिन के गर्म समय में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
सांची में फिलहाल गर्मी का असर चरम पर है। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय संस्थानों से उम्मीद की जा रही है कि वे लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान