नसीमखान
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज सिविल अस्पताल उदयपुरा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एनआरसी, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ सफाई देख सराहना की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, बीएमओ डॉ महेंद्र धाकड़ को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों तो त्वरित और बेहतर उपचार मिले।






