शराब के नशे में तेजरफ्तार कार टकराई बिजली खंभे से टूटा खंभा ।

नसीम खान
सांची,,, वाहनों की तेज रफ्तार लगातार जारी है इतना ही नहीं शासन प्रशासन शराब पीकर वाहन न चलाने की अनेक चेतावनी जारी कर चुका है बावजूद इसके शराब पीकर वाहन चलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिससे आये दिन वाहन दुर्घटना में इजाफा हो रहा है ।
जानकारी के अनुसार पुलिस लगातार शराब पीकर वाहन चालकों पर नकेल डालने के प्रयास में जुटी हुई हैं तथा पुलिस वाहनों की जांच उपरांत भी चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने की नसीहत दे चुकी हैं परन्तु वाहन दुर्घटना से अंजान शराब के आदि नशे की हालत में शराब पीकर वाहन चलाने से बाज नहीं आ पा रहे है जिससे दुर्घटना घटित हो रही हैं ऐसा ही मामला आज उस समय दिखाई दिया जब एक कार क्र एमपी 40 जेड डी 9698 उचेर रोड पर शराब के नशे में तेजरफ्तार कार बिजली के खंबे से टकरा गई जिससे बिजली खंबा टूट गया ।बताया जाता है इस कार मे चार लोग सवार थे सभी शराब के नशे में धुत थे ।कारचालक सहित सभी लोग विदिशा के निवासी बताये गए है ।इतना ही नहीं शराब मे इतने धुत थे कि कार टकराने के बाद भी कार सवार सभी लोग कार से उतरकर काफी देर तक हंगामा करते रहे । तभी वहां लोग इकट्ठा हो गये तथा शराबियों का हुडदंग देखते रहे ।सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची तथा शराबियों के अपनी हिरासत में लेते हुए कार जप्त कर थाने ले आई तथा शराब पीकर कार चलाने एवं बिजली खंभा तोडऩे पर प्रकरण दर्ज कर सभी का मेडिकल कराया गया एवं धारा 185 मो वि एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान