सांची पुलिस को अवैध शराब के जखीरे की धरपकड़ में बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार।

नसीमखान
सांची,,सांची पुलिस को गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में अवैध शराब के जखीरे की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सांची से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित सूखा करार गांव में एक मकान के अंदर अवैध शराब का जखीरा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितिन अहिरवार के मार्गदर्शन में आनंदीलाल सूर्यवंशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार, आरक्षक शैलेंद्र, मिथुन ठाकुर, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी, तथा सैनिक बृजेश और राहुल शामिल थे। टीम ने तुरंत सूखा करार गांव में दबिश दी और आरोपी प्रदीप लावरिया के मकान पर तलाशी ली।
प्रारंभ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने कबूल किया कि भूसे से भरे एक कमरे में उसने शराब छिपा रखी है। तलाशी लेने पर पुलिस ने भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद कर ली।
जब्त की गई शराब में शामिल है:
10 पेटी ब्लैक फोर्ड बियर (कुल 120 बोतल), अनुमानित मूल्य ₹21,600/-
2 पेटी जीनियस व्हिस्की (100 क्वार्टर), अनुमानित मूल्य ₹10,000/-
1 पेटी गोआ व्हिस्की (50 क्वार्टर), अनुमानित मूल्य ₹5,000/-
कुल 102 लीटर शराब की अनुमानित कीमत ₹36,600/- आंकी गई है।
थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने बताया, “अवैध शराब के खिलाफ सांची पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी। आम जनता से भी अपील है कि ऐसे मामलों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।”

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश