नसीमखान
सांची,, नगर परिषद सांची के अध्यक्ष पप्पू रेवाराम का भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है उनका हालचाल जानने लगातार अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है आज भोपाल अस्पताल में उनका हालचाल जानने क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डा प्रभूराम चौधरी अस्पताल पहुंचे उन्होंने अध्यक्ष श्री रेवाराम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की ।एक दिन पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष रायसेन यशवंत मीणा अस्पताल पहुंचे थे तथा उनका स्वास्थ्य जाना था एवं उनके स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की ।उनके शुभचिंतकों का लगातार अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है ।






