नसीमखान
रायसेन,
जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत रायसेन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री पंवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया तथा अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया।






