जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसरायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने किया ध्वजारोहरण

नसीमखान

रायसेन,
जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन, प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का लाईव प्रसारण देखा सुना गया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने भी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट तथा गाईड द्वारा आकर्षक परेड की गई। प्रभारी मंत्री द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्अर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, श्री राकेश शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों का सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन्हें मिला पुरस्कारस्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए जिला पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार, महिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा होमगार्ड्स को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड में एनसीसी सीनियर गर्ल्स पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी सीनियर बालक पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा एनसीसी जूनियर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल रायसेन को द्वितीय पुरस्कार, आरजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके अतिरिक्त केन्द्रिय विधालय रायसेन को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा ध्वजरोहण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय सहित समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहरण के पश्चात कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा