मोहन प्रसाद तिवारी का हुआ अंतिम संस्कार, नगर में शोक की लहर

नसीमखान
सांची। नगर के सुप्रसिद्ध मिलनसार, मृदुभाषी एवं हर समय समाजसेवा में तत्पर रहने वाले दिनेश तिवारी तथा नप पार्षद विवेक तिवारी के पिता श्री मोहन प्रसाद तिवारी का मंगलवार शाम विदिशा से लौटते समय रंगई मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। इस समाचार के फैलते ही नगर सहित ग्रामीण अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। श्री तिवारी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
बुधवार को विदिशा अस्पताल में पोस्टमार्टम उपरांत उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे। जब उनका शव सांची लाया गया तो अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के व्यापारियों ने भी शोक स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री तिवारी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। वार्ड क्रमांक 1 स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र दिनेश तिवारी ने मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा