गुलगांव रेलवे ओवरब्रिज में गड्ढे, निकले सरियेगुणवत्ता पर उठे सवाल।

नसीमखान
सांची। नगर से सटे गुलगांव रेलवे गेट पर करोड़ों की लागत से निर्मित ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। लंबे इंतजार के बाद तैयार हुआ यह ब्रिज ग्रामीण अंचल के लगभग 35 गांवों के लोगों सहित भोपाल–विदिशा और अन्य बड़े शहरों तक आने-जाने वालों के लिए राहत साबित हुआ था।
परंतु अब इस ओवरब्रिज पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने लगे हैं और इनमें से लोहे के सरिये भी बाहर झांकने लगे हैं। इससे छोटे-बड़े वाहनों को हादसों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के कुछ समय बाद ही गड्ढे बनने लगे थे, जिन पर संबंधित एजेंसी ने अस्थायी मरम्मत कर दी थी। लेकिन अब पुनः गड्ढे गहरे हो गए हैं और ब्रिज की वास्तविक गुणवत्ता पर संदेह गहराने लगा है। भारी वाहनों का दबाव और नीचे से गुजरती ट्रेनों की थरथराहट ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
राहगीरों ने चिंता जताते हुए कहा कि “इस स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदार विभाग को तुरंत मरम्मत करानी चाहिए।” वहीं वाहन चालकों का कहना है कि “गड्ढों से गुजरते वक्त पहियों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।”
ओवरब्रिज की इस स्थिति पर न तो निर्माण एजेंसी और न ही रेलवे प्रशासन व जिला प्रशासन ने ध्यान दिया है। यही वजह है कि राहगीरों व वाहन चालकों में असंतोष व्याप्त है और वे प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा