शिक्षा के क्षेत्र में सूखा करार के बढते कदम बन रहे मिसाल ।

नसीमखान लाइव खबर इंडिया पर विशेष
सांची,,सांची से महज़ तीन किलोमीटर दूर स्थित सूखा करार गांव, जो कभी अपने कुप्रथाओं और बदनामी के लिए जाना जाता था, आज शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में मिसाल कायम कर रहा है। यहां के लोग अपनी पुरानी रीतियों को त्यागकर शिक्षा को अपनाते हुए नई पहचान गढ़ चुके हैं।
कभी यह गांव नशे की लत और पेतृक व्यवसाय (नृत्य एवं वैश्यावृत्ति) के कारण बदनाम था। लेकिन समय के साथ गांव के लोगों ने जागरूकता की राह पकड़ी। शासन की मदद और गांव के प्रबुद्ध नागरिकों के प्रयास से यहां स्कूल भवन का निर्माण हुआ और शिक्षा का अलख जगा।
आज हालात यह हैं कि गांव के लगभग हर घर का बच्चा पढ़ाई से जुड़ चुका है। जो स्कूल कभी 10-12 बच्चों तक सीमित था, अब उसमें 200 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कई बच्चे शासकीय सेवाओं में चयनित हुए हैं, तो कुछ ने खेल के क्षेत्र में प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है।
गांव की पहली महिला सरपंच कृष्णा बाई ने बदलाव की नींव रखी थी। वर्तमान सरपंच अरविंद कुमार, जो खुद शिक्षित और युवा हैं, ने नशामुक्ति अभियान चलाकर गांव को पूरी तरह नशे से मुक्त कर दिया। उन्होंने हर बच्चे की शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही खेलकूद को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
इस मुहिम में बनारस के अजीत सिंह ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने “गुड़िया सेंटर” के माध्यम से बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना शुरू किया और खेलकूद की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए। आज गांव में बच्चों के लिए बड़ा खेल मैदान भी तैयार हो चुका है।
गांव की इस तरक्की को देखते हुए हाल ही में सरपंच अरविंद को संपूर्ण जिला सरपंच संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सरपंच अरविंद कुमार का कहना है—
“अब यह गांव पुराना गांव नहीं रहा। हमने ठान लिया है कि हर घर का बच्चा शिक्षित होगा और गांव पूरी तरह विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।”
सूखा करार की इस नई पहचान ने न सिर्फ उसके अतीत को भुला दिया है, बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी शिक्षा और जागरूकता की मिसाल कायम कर दी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा