मंहगाई की मार से कराहते लोग, सरकार की नजरों से ओझल मध्यम वर्ग ।

नसीमखान

सांची,,एक ओर आम आदमी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए जद्दोजहद कर रहा है, तो दूसरी ओर बढ़ती महंगाई ने उसकी कमर तोड़ दी है। स्थिति यह है कि हर गुजरते दिन के साथ खाद्य पदार्थों से लेकर सब्जी-फलों तक के दाम आसमान छू रहे हैं। त्योहारों के मौसम में तो यह बोझ और भी बढ़ जाता है।
जानकारों का कहना है कि महंगाई किसी एक वस्तु तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग हर जरूरी चीज़ के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। सब्जियों की कीमतें जहां मध्यम वर्ग की थाली से गायब हो रही हैं, वहीं फलों का स्वाद अब आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस महंगाई पर न तो सरकार की कोई ठोस नीति दिखाई देती है और न ही प्रशासन की कोई संवेदनशीलता। गरीब तबके को जहां राशन वितरण प्रणाली से गेहूं-चावल की राहत मिल जाती है, वहीं अमीर वर्ग पर महंगाई का कोई खास असर नहीं होता। परंतु बीच का मध्यम वर्ग—जो न गरीबों की लाइन में लग सकता है और न ही अमीरों के सहारे जी सकता है—आज सबसे ज्यादा पिस रहा है।
रसोई महंगी होने का सीधा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। घर चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर सरकार की नजरें मध्यम वर्गीय परिवारों पर कब पड़ेंगी? कब इस तबके को भी राहत की सांस मिलेगी?
आज हालात ऐसे हैं कि मध्यम वर्ग केवल ‘मुंह ताकने’ को मजबूर है। यदि सरकार ने समय रहते महंगाई पर अंकुश लगाने ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह वर्ग धीरे-धीरे टूटकर हताशा के गर्त में चला जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।